BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Answer Key: बिहार सक्षमता परीक्षा आंसर-की bsebsakshamta.com पर जारी
Saurabh Pandey | October 9, 2024 | 10:38 AM IST | 1 min read
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 आंसर की चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो विशेषज्ञों का एक पैनल उसकी जांच करेगा, और उसके अनुसार उत्तर कुंजी में बदलाव किया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की योग्यता परीक्षा (सीटीटी) - II 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com/login पर जाकर आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 13 अक्टूबर, 2024 रात 11:59 बजे तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल लॉगिन आईडी के रूप में आवेदन संख्या और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 आंसर की चैलेंज करने के लिए उम्मीदनारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो विशेषज्ञों का एक पैनल उसकी जांच करेगा, और उसके अनुसार उत्तर कुंजी में बदलाव किया जाएगा।
BSEB Sakshamta Pariksha 2024: हेल्पडेस्क
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कक्षा 6 से 8 तक के लिए आंसर की चैलेंज विंडो 9 अक्टूबर, 2024 (शाम) से उपलब्ध होगी। किसी समस्या की स्थिति में, उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं-
- ईमेल आईडी: helpdeskbiharboardedu@gmail.com
- टोल फ्री नंबर: 011-35450941
BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Answer Key डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- उत्तर कुंजी चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा और उत्तर कुंजी देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- उत्तर कुंजी सत्यापित करें और यदि कोई हो तो चुनौतियां दर्ज कराएं।
- अब उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले लें।
Also read IBPS PO PET Admit Card 2024: आईबीपीएस पीओ पीईटी एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
इस वर्ष, लगभग 2,32,190 शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा परीक्षा/योग्यता परीक्षा-2024 के लिए पंजीकरण कराया है। अंतरिम उत्तर कुंजी में उम्मीदवारों की आपत्ति की जांच करने के बाद, बीएसईबी की तरफ से फाइनल उत्तर कुंजी और बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल