BSEB Bihar DElEd Admit Card 2024: बीएसईबी ने बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड किया जारी, ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | March 25, 2024 | 12:57 PM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 30 मार्च से 28 अप्रैल 2024 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार डीएलएड परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिहार डीएलएड प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय समेत अन्य जानकारी दी गई है।
बीएसईबी डीएलएड एग्जाम 2024 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 30 मार्च से 28 अप्रैल तक किया जाएगा। हालाँकि, लोकसभा चुनाव के चलते 19 और 26 अप्रैल को परीक्षा आयोजित नहीं होगी। बिहार डीएलएड परीक्षा पटना, भोजपुर, भागलपुर, सिवान, दरभंगा और गया समेत राज्य के अन्य जिलों में आयोजित की जाएगी।
Also read BSEB Bihar DElEd Admit Card 2024: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड कल होगा जारी, 30 मार्च से परीक्षा
BSEB Bihar DElEd Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार लॉगिन विवरण की मदद से बिहार डीएलएड 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “बीएसईबी बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- बीएसईबी बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bihar DElEd Admit Card 2024: ड्रेस कोड
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में रंगीन फोटो चस्पा करना होगा।
- प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
- पेंसिल और बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी, रफ पेपर व अन्य सामग्री ले जाने पर रोक लगाई गई है।
- जूता-मोजा पहनकर एग्जाम सेंटर पर जाने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, फोन, नोटबुक, इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट व ईयर फोन आदि ले जाने पर रोक लगाई गई है।
- परीक्षा समाप्त होने के बाद ही उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को मेंहदी, स्याही, रंग व नेलपॉलिस आदि उंगलियों पर नहीं लगाने की अपील की गई है।
अगली खबर
]IIT Madras ने 4-वर्षीय बीएस डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए आमंत्रित किए आवेदन; 26 मई लास्ट डेट
ये कोर्स आईआईटी मद्रास से डिग्री हासिल करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट study.iitm.ac.in/ds और study.iitm.ac.in/es के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच