Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 01:46 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी ने विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, विवरणों का सत्यापन करें और हस्ताक्षर एवं मुहर लगाने के बाद छात्रों को वितरित करें। विद्यालयों को वितरण का उचित रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड माध्यमिक (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइटों exam.biharboardonline.org और biharboardonline.com पर उपलब्ध है।
विद्यालय 6 मई, 2026 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित और मुहर लगा हुआ एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
बीएसईबी ने विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, विवरणों का सत्यापन करें और हस्ताक्षर एवं मुहर लगाने के बाद छात्रों को वितरित करें। विद्यालयों को वितरण का उचित रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है। बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से काफी पहले अपने-अपने विद्यालयों से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें।
यह एडमिट कार्ड केवल उन्हीं छात्रों के लिए मान्य है जो सेंटअप परीक्षा में पास हुए हैं। जो छात्र सेंटअप परीक्षा में फेल रहे हैं, अनुपस्थित थे या जिनका नामांकन रद्द हो चुका है, वे इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते। यदि वे शामिल होते हैं, तो उनका परिणाम मान्य नहीं होगा।
विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 29 से 30 अप्रैल तक अपने स्कूल में उपस्थित होना होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इंटरनल एसेसमेंट / प्रायोगिक परीक्षाएं 29 से 30 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित हैं, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 2 से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का भी पालन करना होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं विशेष, कंपार्टमेंटल परीक्षा की सभी शिफ्टों में, छात्रों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए शुरू में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, और परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9 बजे तक ही दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी, और परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल दोपहर 1:30 बजे तक ही दिया जाएगा। देर से आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बोर्ड द्वारा जारी किए गए नतीजों में लाखों छात्रों के विषय-वार अंक, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस दिया गया है। जेएसी कक्षा 9वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar