BSEB Matric Compartmental Exam 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा कल से होगी शुरू, जानें गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | May 3, 2024 | 07:06 PM IST | 1 min read
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 कल यानी 4 मई से शुरू हो रही है। बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 4 मई से 11 मई 2024 तक राज्य के 119 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 53,505 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।
इस वर्ष की परीक्षा में 11,256 परीक्षार्थी विशेष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, ये परीक्षार्थी सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके अलावा शेष 42249 परीक्षार्थी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे। मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए पटना जिले में 2184 परीक्षार्थियों के लिए कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
BSEB Matric Compartmental Exam 2024: परीक्षा समय
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय 9 बजे होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग समय 1:30 बजे तक होगा।
BSEB Matric Compartmental 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा भवन में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच अथवा मैग्नेटिक घड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैल्कुलेटर, मोबाइल फोन लेकन जाना मना है।
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के सफल संचालन के लिए बीएसईबी ने कंट्रोल बनाया है, जो 3 मई से 11 मई तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार कीसमस्या होने पर कंट्रोल रूम को सूचित किया जा सकेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम