Biahr DElEd Admit Card: बिहार डीएलएड का दूसरा डमी एडमिट कार्ड deledbihar.com पर जारी
Saurabh Pandey | February 27, 2024 | 05:22 PM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का पहला डमी एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 22 से 26 फरवरी का समय एडमिट कार्ड में सुधार के लिए दिया गया था।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में गलती सुधार के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत जिन उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है, उनका डमी एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जारी किया गया है।
डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 27 फरवरी से 1 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। पात्र उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे अच्छे से चेक करना होगा, यदि इसमें कोई त्रुटि मिलती है, तो वे इसमें सुधार कर सकते हैं।
सुधार शुल्क देना होगा
बिहार डीएलएड के दूसरे डमी एडमिट कार्ड में यदि उम्मीदवार अपनी कैटेगरी में बदलाव चाहता है तो उसे अपने एडमिट कार्ड में मूल कैटेगरी दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सुधार शुल्क 1 मार्च तक जमा कर दें, अन्यथा उनका मूल एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा। 1 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा 2024 का पहला डमी एडमिट कार्ड जारी किया था, जिसके साथ उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 22 से 26 फरवरी तक मौका दिया था। बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने अपने आवेदन फॉर्म सही से जमा किए हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।
बिहार डीएलएड परीक्षा तिथि
बीएसईबी की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 6 मार्च से 12 मार्च तक होगी। परीक्षार्थी शेड्यूल के मुताबिक अपनी तैयारी कर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
Biahr DElEd Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में जाएं।
- मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- अब डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड को सेव कर लें।
- एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल को चेक करें।
अगली खबर
]UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू
UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू upums-saifai-etawah-nursing-officer-recruitment-2024-registration-begins-check-posts-salary-at-up-ums-ac-in
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’