Trusted Source Image

BSEB 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका, 22 अगस्त तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 10:03 AM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड की तरफ से जारी यह सूचना उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह पंजीकरण का अंतिम अवसर है, इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह पंजीकरण का अंतिम अवसर है, इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह पंजीकरण का अंतिम अवसर है, इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 में होने वाली मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने का एक विशेष और अंतिम अवसर प्रदान किया है। बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह पंजीकरण का अंतिम अवसर है, इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

बीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किसी कारणवश छूट गया था, वे अब 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और संबंधित शिक्षण संस्थान ही अपने विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधान यूजर आईडी और पासवर्ड से समिति की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर secondary.biharboardonline.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। समिति के डायरेक्ट लिंक biharboardonline.org से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित अवधि में छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन हर हाल में पूरा कराने के लिए कहा गया है।

BSEB 2027 Registration: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड

बिहार बोर्ड ने अपनी आधिकारिक सूचना में स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वे वेरिफिकेशन के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें। डमी रजिस्ट्रेशन में पाई गई किसी भी गलती को 22 अगस्त, 2026 तक ठीक करना होगा। सही किए गए और हस्ताक्षर और मुहर लगे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को पोर्टल पर फिर से अपलोड करना होगा।

Also read BSEB Bihar Board 10th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मार्कशीट जारी, संबंधित स्कूलों से करें प्राप्त

BSEB 2027 Registration: APAAR ID, आधार कार्ड अनिवार्य

छात्रों की APAAR ID तय कॉलम में दर्ज की जानी चाहिए। स्कूलों को आधार नंबर भी देना होगा। अगर आधार कार्ड जारी नहीं किया गया है, तो इसके लिए एक घोषणा-पत्र भी देना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications