Bihar Board Registration 2027: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, आवेदन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | August 25, 2026 | 11:51 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं शुल्क 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज 25 अगस्त से शुरू कर दी है। परीक्षा फॉर्म 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे। बिहार बोर्ड के छात्र खुद ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरेंगे, बल्कि उनके शिक्षण संस्थान के प्रमुख की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी
बिहार बोर्ड 12वीं का परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म exam.biharboardonline.org के माध्यम से शिक्षण संस्थान के प्रमुख भरेंगे।
BSEB Registration 2027: परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। शिक्षण संस्थान के प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से परीक्षा आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे सभी रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा फॉर्म दो प्रतियों में भरना होगा। एक प्रति शिक्षण संस्थान के प्रमुख के पास जमा होगी, जबकि दूसरी प्रति पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर, मुहर और तारीख लगाकर छात्र को पावती के रूप में वापस दिया जाएगा।
परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र से नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय सहित सभी विवरणों का मिलान जरूर कर लेना चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
BSEB Registration 2027: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य
बिहार बोर्ड ने छात्रों के संपर्क विवरण को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य है। एक विद्यार्थी के लिए केवल एक ही मोबाइल नंबर और एक ही ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसलिए छात्र और उनके अभिभावक फॉर्म भरवाते समय यह जरूर चेक कर लें कि संपर्क संबंधी जानकारी सही दर्ज हुई है।
BSEB Registration 2027: विद्यालय प्रमुखों द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले समिति की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- संस्थान के यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें।
- विद्यार्थियों की जानकारी भरकर उनका फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सभी भरे गए विवरणों को सत्यापित करने के बाद सबमिट करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- अंत में सफल भुगतान के बाद ऑनलाइन आवेदन की कंफर्मेशन रसीद डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Vidyarthi Sahayog Shivir: स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए बिहार में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की शुरुआत
इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की। यह अभियान 25 अगस्त से राज्य के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों में लागू किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार