BSEB Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का कम्पार्टमेंट रिजल्ट आज दोपहर 4 बजे होगा जारी
Santosh Kumar | May 23, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 की घोषणा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने घोषणा की है कि वह आज दोपहर 4 बजे कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं, 2026 के नतीजे जारी करेगा। बीएसईबी कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के नए शिक्षा मंत्री, मिथिलेश तिवारी करेंगे।
छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं; हालांकि, मूल मार्कशीट सीधे स्कूल से मिलेगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में अलग-अलग, दोनों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
BSEB Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट लिंक
बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं, 2026 के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइट interbiharboard.com पर उपलब्ध होंगे।
मैट्रिक कम्पार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के परिणाम वेबसाइट compartment.biharboardonline.org पर जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
Also read बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों से बैग वजन के संबंध में एनसीईआरटी निर्देशों का पालन करने की दी सलाह
Bihar Board Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे-
- 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए compartment.biharboardonline.org पर जाएं।
- 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए interbiharboard.com पर जाएं।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां जरूरी विवरण दर्ज करें।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 से 11 मई तक आयोजित की गई। जबकि कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा परीक्षा 2 से 6 मई तक आयोजित की गई। बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में हुई।
अगली खबर
]Haryana School Summer Vacation: हरियाणा के स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा
हरियाणा में 2024 में भी मई के अंत में भीषण गर्मी पड़ी थी और प्रदेश सरकार ने उस समय 28 मई से 30 जून तक सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच