Trusted Source Image

BSEB Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का कम्पार्टमेंट रिजल्ट आज दोपहर 4 बजे होगा जारी

Santosh Kumar | May 23, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read

बिहार बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 की घोषणा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने घोषणा की है कि वह आज दोपहर 4 बजे कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं, 2026 के नतीजे जारी करेगा। बीएसईबी कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के नए शिक्षा मंत्री, मिथिलेश तिवारी करेंगे।

छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं; हालांकि, मूल मार्कशीट सीधे स्कूल से मिलेगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में अलग-अलग, दोनों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

BSEB Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट लिंक

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं, 2026 के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइट interbiharboard.com पर उपलब्ध होंगे।

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के परिणाम वेबसाइट compartment.biharboardonline.org पर जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

Also readबिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों से बैग वजन के संबंध में एनसीईआरटी निर्देशों का पालन करने की दी सलाह

Bihar Board Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे-

  • 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए compartment.biharboardonline.org पर जाएं।
  • 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए interbiharboard.com पर जाएं।
  • बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें अपने अंक देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 से 11 मई तक आयोजित की गई। जबकि कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा परीक्षा 2 से 6 मई तक आयोजित की गई। बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में हुई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications