BSEB 12th Result 2024: डिजीलॉकर पर भी मिलेगा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट, जानें पूरा प्रोसेस
Saurabh Pandey | March 14, 2024 | 12:10 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। बीएसईबी इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 फरवरी को समाप्त हो गई थी। अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग समाप्त हो चुका है। बिहार बोर्ड के पिछले ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 20 से 30 मार्च के बीच में जारी किया जाता रहा है। पिछले वर्ष 2023 में 21 मार्च को ही रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि बीएसईबी की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च तक जारी किया जा सकता है।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों, एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स नीचे बताए जा रहे हैं, जिसका पालन रिजल्ट देखने के लिए करना होगा-
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Class XII Marksheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar School Exam Board 12th के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए रोल कोड, रोल नंबर, सब्जेक्ट जैसी डिटेल्स भरना होगा।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सभी संकायों विज्ञान, वाणिज्य, और कला के लिए प्रदेश के 1523 परीक्षा केंद्रों पर 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। बीएसईबी द्वारा राज्य के लगभग 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया गया था। प्रत्येक विद्यार्थी को एक विशेष पहचान देने के लिए समिति द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले हर परीक्षार्थी को एक यूनीक आईडी जारी की गई थी, जो एडमिट कार्ड पर अंकित थी।
टॉपर्स की हैंडराइटिंग का मिलान
बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी कर सकता है। हालांकि, इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट का मिलान करेगी। हैंडराइटिंग मिलान के तुरंत बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonlibe.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड सबसे पहले नतीजे घोषित करता रहा है। इस साल भी ऐसी ही उम्मीद है।
12वीं के टॉपर्स का इंटरव्यू
कक्षा 12वीं के टॉपर सत्यापन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हुई। इसके दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रों का साक्षात्कार लिया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड नतीजे जारी करने से पहले टॉपर्स का प्रारंभिक सत्यापन करते हैं। साथ ही बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स की लिखावट का मिलान करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे टॉपर्स के साथ सवाल-जवाब सत्र में भी शामिल होते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल