Trusted Source Image

UPSSSC Final Result 2026: यूपीएसएसएससी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार का अंतिम परिणाम जारी, 526 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट 2026 लिखित मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी किया गया है।

यूपी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2023 के अंतर्गत लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार (Auditor and Assistant Accountant) पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट में कुल 526 कैंडिडेट का चयन किया गया है।

यूपी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट रिजल्ट 2026 लिखित मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी किया गया है।

आयोग ने अंतिम चयन परिणाम के साथ प्रत्येक विभाग के लिए कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी घोषित किए हैं। यूपीएसएसएससी ने स्पष्ट किया है कि 18 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से अंतिम परिणाम में शामिल किया गया है। उनका चयन आगे की सत्यापन प्रक्रिया और उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिकाओं और संबंधित मामलों के निर्णय पर निर्भर करेगा।

Also readUPSSSC Stenographer Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की जारी, 28 जनवरी तक दर्ज करें आपत्तियां

यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 के लिए मुख्य परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 530 (लेखा परीक्षक के 529 पद और सहायक लेखाकार का 1 पद) विज्ञापित पदों के लिए 526 उम्मीदवारों के अंतिम चयन को मंजूरी दी गई है।

नोटिस के अनुसार, सहायक लेखाकार के 1 रिक्त पद को अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत भर दिया गया है। इस पद पर कोई क्षैतिज आरक्षण लागू नहीं था। सहकारी समितियां और पंचायत लेखापरीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 389 उम्मीदवारों को लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

UPSSSC Auditor and Assistant Accountant final result 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब, लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार अंतिम परिणाम पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ में कैंडिडेट रोल नंबर और कटऑफ अंक जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications