Bihar Board 10th Result Digilocker: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजीलॉकर पर करें चेक, जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 10:31 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे, जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी करेगा। बिहार के करीब 17 लाख मैट्रिक छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पर देख और अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए छात्रों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर चेक करना होगा। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे, जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट : डिजीलॉकर पर चेक करने का तरीका
- सबसे पहले यहां 'Education & Learning' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सर्च ऑप्शन में Bihar सर्च करें।
- अब बिहार बोर्ड बीएसईबी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 10वीं मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर या यूजरनेम दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- मार्कशीट को चेक कर लें और डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 प्रदेश के 1585 परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी को शुरू हुई थी, जो 23 फरवरी को सकुशल संपन्न कराई जा चुकी है। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2024 राज्य के 1585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
इस परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी दोनों पालियों में शामिल हुए। इनमें 8,22,587 छात्र, जबकि 8,72,194 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। पहली पाली में जहां कुल 4,38,967 छात्राएं शामिल हुईं, वहीं 4,11,604 छात्रों ने परीक्षा दी। इस तरह पहली पाली की परीक्षा में कुल 8,50,571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में 4,33,227 छात्राएं, जबकि 4,10,983 छात्र शामिल हुए। इस प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 8,44, 210 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बिहर बोर्ड की तरफ से सभी जिलों में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में सिर्फ छात्राओं को परीक्षा देने की अनुमति थी। यहां सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही थीं।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 जल्द; लेटेस्ट अपडेट्स, टॉपर्स लिस्ट देखें
Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट जल्द जारी होगा। लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें। छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.biahr.gov.in पर जा कर देख सकेंगे।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार