BSEB Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण secondary.biharboardonline.com पर शुरू
Saurabh Pandey | September 11, 2024 | 12:41 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी ने कहा है कि यदि किसी स्कूल की मान्यता रद्द हो गई है तो जिला शिक्षा अधिकारी किसी निकट के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में उस विद्यालय के छात्रों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 11 सितंबर से शुरू कर दी है। बीएसईबी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर दो प्रकार के आवेदन पत्र जारी किए हैं। बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2024 तक है, जबकि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2024 तक है।
BSEB Bihar Board Exam 2025: परीक्षा शुल्क
बीएसईबी कक्षा 10वीं के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 11 से 24 सितंबर तक है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए 11 से 22 सितंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। कक्षा 10वीं के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 1010 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 895 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं 12वीं कक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये है।
BSEB Bihar Board Exam 2025: आवेदन की प्रक्रिया
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को आवश्यक पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसेक बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read CAT 2024: कैट पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, जानें पात्रता, परीक्षा तिथि; शेड्यूल
बीएसईबी ने कहा है कि यदि किसी स्कूल की मान्यता रद्द हो गई है तो जिला शिक्षा अधिकारी किसी निकट के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में उस विद्यालय के छात्रों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board Exam 2025: डमी पंजीकरण कार्ड
बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं डमी पंजीकरण कार्ड 2025 2 अगस्त, 2024 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों या शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को डमी पंजीकरण कार्ड में किसी भी त्रुटि की रिपोर्ट करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया गया था। बीएसईबी की तरफ से 30 अगस्त को उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो फिर से खोली गई और 9 सितंबर, 2024 तक सुधार स्वीकार किए गए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार