BPSSC SI Prohibition Mains Result 2025: बिहार एसआई मद्य निषेध मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 168 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | September 24, 2025 | 03:21 PM IST | 1 min read
बीपीएसएससी एसआई प्रोहिबिशन 2025 मेन्स रिजल्ट में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत उप निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती के लिए मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएसएससी एसआई मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार एसआई प्रोहिबिशन मेन्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित 168 उम्मीदवारों के रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। बीपीएसएससी एसआई मेन्स 2025 एग्जाम 31 अगस्त को दो सत्रों में कुल 560 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य लिखित परीक्षा के प्रथम सत्र (सामान्य हिंदी) में कुल 548 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 4 अभ्यर्थियों को कदाचार व अन्य कारणों से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वहीं, द्वितीय सत्र (सामान्य अध्ययन) में उपस्थित हुए कुल 549 उम्मीदवारों में से 7 को अयोग्य घोषित कर दिया गया।”
आयोग ने कहा कि, प्रथम सत्र की परीक्षा में कुल 544 और द्वितीय सत्र की परीक्षा में कुल 542 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होना अनिवार्य है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाएगा। पीईटी में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी को शामिल होना होगा और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को https://bpssc.bihar.gov.in/A-PER.htm पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BPSSC SI Prohibition Mains Result 2025 Link: कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके चयनित कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांच सकते हैं:
- बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, मद्य निषेध विभाग टैब पर क्लिक करें।
- एसआई निषेध मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल