Trusted Source Image

BPSC TRE 4 Application 2026: बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन कल से शुरू, अंतिम तिथि 30 सितंबर, जानें प्रमुख बदलाव

Santosh Kumar | August 31, 2026 | 12:38 PM IST | 2 mins read

शुरुआत में प्रीलिम्स और मेन परीक्षा होनी थीं, साथ ही नेगेटिव मार्किंग का नियम भी था, लेकिन उम्मीदवारों के विरोध के बाद, अब परीक्षा एक चरण में कराने का फैसला किया गया।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से टीआरई 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो रही है। बीपीएससी टीआरई 4 एप्लीकेशन फॉर्म से संबंधित अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है। सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

बीपीएससी टीआरई 4 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 30 सितंबर तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। सभी टीचिंग लेवल और सभी कैटेगरी के लिए फीस केवल ₹100 तय की गई है।

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी में इजाफा

शुरुआत में कुल 32,388 पद रिक्त थे; बाद में यह संख्या बढ़ाई गई और अब लगभग 33,385 पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है। इनमें कक्षा 1-5 के लिए, कक्षा 6-8 के लिए, कक्षा 9-10 के लिए और कक्षा 11-12 के लिए पद शामिल हैं।

टीआरई 4 परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। शुरुआत में प्रीलिम्स और मेन परीक्षा होनी थीं, साथ ही नेगेटिव मार्किंग का नियम भी था, लेकिन उम्मीदवारों के विरोध के बाद, परीक्षा एक चरण में कराने का फैसला किया गया।

टीआरई 4 परीक्षा के लिए उपलब्ध लेटेस्ट गाइडलाइंस के अनुसार, हर गलत जवाब के लिए 1/3 (एक-तिहाई) अंक काटा जाएगा। इसका मतलब है कि अगर आप 3 सवालों के गलत जवाब देते हैं, तो आपका 1 पूरा अंक कट जाएगा।

Also readBPSC TRE 4 Exam: बिहार सरकार ने मानी छात्रों की प्रमुख मांगें, बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा एक चरण में होगी

BPSC TRE 4 Application 2026: बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन संबंधी डिटेल्स

बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) जरूरी है। उम्मीदवारों को अपना डिजिलॉकर अकाउंट लिंक करना होगा और अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और दूसरी जानकारी देनी होगी।

सीटीईटी या एसटीईटी क्वालिफिकेशन जरूरी है। प्राइमरी और मिडिल स्कूल टीचर के लिए कम से कम उम्र 18 साल और सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी टीचर के लिए 21 साल होनी चाहिए; रिजर्व कैटेगरी के लिए उम्र में छूट मिलेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications