BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 फाइनल आंसर की कक्षा 9, 10 के लिए bpsc.bih.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | October 4, 2024 | 08:50 AM IST | 2 mins read
बीपीएसटी टीआरई 3.0 फाइनल आंसर की 2024 के बाद आयोग द्वारा अगले चरण में बीपीएससी टीआरई 3.0 रिजल्ट 2024 की घोषणा की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 9 और कक्षा 10 के उम्मीदवारों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएसटी टीआरई 3 फाइनल आंसर की 2024 के बाद आयोग द्वारा अगले चरण में बीपीएससी टीआरई रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम फेज 3 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से bpsc.bih.nic.in पर जाकर टीआरई 3.0 रिजल्ट देख सकेंगे।
कक्षा 9 और 10 के लिए बीपीएससी टीआरई प्रोविजनल आंसर की 2024 में प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आयोग ने कक्षा 9-10 टीआरई 3.0 फाइनल आंसर की 2024 जारी की है। इससे पहले, कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए बीपीएससी टीआरई चरण 3 अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी की जा चुकी है।
कक्षा 9-10 के लिए बीपीएससी टीआरई अंतिम उत्तर कुंजी अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, अरबी, फारसी, विज्ञान, अंक शास्त्र, सामाजिक विज्ञान, व्यायाम शिक्षा, ललित कला, मैथिली और संगीत विषयों के लिए जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बीपीएससी टीआरई री-एग्जाम 19 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। आयोग ने कहा कि टीआरई रीएग्जाम शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के हुई। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजित करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया।
BPSC TRE 3.0 Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएससी टीआरई 3.0 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, कक्षा 9-10 पेपर के लिए अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही और अंतिम उत्तरों वाली एक पीडीएफ खुलेगी।
- कैंडिडेट पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपने स्कोर की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम