BPSC TRE 3.0 Final Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई-3 सामाजिक विज्ञान फाइनल आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 23, 2024 | 03:29 PM IST | 1 min read
इससे पहले आयोग ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और विज्ञान विषयों की फाइनल आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कक्षा 6 से 8 के लिए सामाजिक विज्ञान विषय के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 3.0 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। बीपीएससी टीआरई 3.0 में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बीपीएससी टीआरई 3.0 फाइनल आंसर-की 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
इससे पहले आयोग ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और विज्ञान विषयों की फाइनल आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।बीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरों पर 87,774 शिक्षक रिक्तियों को भरना है।
BPSC TRE 3.0: आंसर की डाउनलोड का तरीका
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- स्कूल शिक्षक लिखित प्रतियोगी पुन: परीक्षा टीआरई 3.0 के तहत दिए गए 'उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- अब प्रश्न संख्या के अनुसार उत्तर चेक और इसे सेव करें।
- BPSC TRE 3.0 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और सेव करें।
BPSC TRE 3.0 Final Answer Key 2024: परीक्षा तिथि
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2024 को किया गया था, जबकि इसकी प्रोविजनल आंसर-की अगस्त में जारी की गई थी, जिसपर 2 से 5 सितंबर 2024 तक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
Also read Army TGC 141 2025: इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों के पास सेना में जाने का मौका, जानें क्या है टीजीसी
इसके बाद विषय के विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों के समाधान के बाद बीपीएससी टीआरई 3.0 फाइनल आंसर-की जारी की गई है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए आयोग अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और विज्ञान में प्राथमिक शिक्षकों (6वीं से 8वीं कक्षा) की भर्ती करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा