BPSC MVI Recruitment 2025: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए सफल उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें डॉक्यूमेंट अपलोड
Santosh Kumar | November 12, 2025 | 02:23 PM IST | 1 min read
बीपीएससी ने मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती 2025 के दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अधिसूचना और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेजों को 19 नवंबर तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा। बीपीएससी ने मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती के दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।
बीपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर इस आशय की अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 81 उम्मीदवारों पर लागू है।
BPSC MVI Recruitment 2025: दस्तावेज 200 केबी प्रारूप में
अभ्यर्थी 12 से 19 नवंबर तक वेबसाइट पर "अपलोड/पुनः अपलोड दस्तावेज" लिंक के माध्यम से प्रमाणपत्र/दस्तावेज अपलोड करें। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपलोड किए गए दस्तावेज 200 केबी पीडीएफ प्रारूप में हों।
अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (मैट्रिक, डिप्लोमा, ड्राइविंग लाइसेंस, कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र, वेतन पर्ची, बैंक विवरणी आदि) आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर अपलोड कर दें।
BPSC MDO Recruitment 2025: एमडीओ भर्ती दस्तावेज सत्यापन डेट
बीपीएससी खनिज विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 20 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
प्रथम पाली प्रातः 10:30 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगी। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय आवेदन पत्र की प्रति तथा सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार