BPSC Mains Exam 2025: 70वीं मेंस एग्जाम में कैलकुलेटर के सीमित इस्तेमाल की अनुमति, दस्तावेजों की सूची भी जारी
Santosh Kumar | April 15, 2025 | 07:53 PM IST | 2 mins read
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुछ विषयों की परीक्षा में अभ्यर्थी साधारण या साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने परीक्षा में कैलकुलेटर के सीमित उपयोग की अनुमति दी है, साथ ही केंद्र पर अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। आयोग ने बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को ही जारी कर दिया है।
बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुछ विषयों की परीक्षा में अभ्यर्थी साधारण या साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
BPSC 70th Mains Exam 2025: कैलकुलेटर के सीमित उपयोग की अनुमति
अभ्यर्थी 26 अप्रैल 2025 को होने वाली सामान्य अध्ययन-I पेपर की परीक्षा में साधारण कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन 29 अप्रैल को होने वाली वैकल्पिक विषयों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कैलकुलेटर का उपयोग वर्जित रहेगा।
अभ्यर्थी 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी की गणित एवं सांख्यिकी परीक्षा में साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को ध्यान देना है कि उनके आवेदन में अपलोड फोटो और हस्ताक्षर साफ, स्पष्ट और हाल के हों।
BPSC 70th News: दस्तावेज व प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे
सभी अभ्यर्थियों को 25 अप्रैल को परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज व प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से घोषणा पत्र डाउनलोड कर उस पर फोटो चिपकाकर राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर व सत्यापन कराना होगा।
यह घोषणा पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरना होगा। अभ्यर्थियों को दो रंगीन फोटोग्राफ देने होंगे - एक फोटो ई-प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपकाना होगा तथा दूसरा फोटो परीक्षा केंद्र स्थित कार्यालय में जमा करना होगा।
इसके अलावा, पहचान के लिए आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना जरूरी है। अगर अभ्यर्थी दस्तावेज या फोटो सही तरीके से जमा नहीं करता या सत्यापन में असफल रहता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल