BPSC Teacher Recruitment 2024: बिहार में हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | March 4, 2024 | 04:30 PM IST | 2 mins read
बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 पात्र अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 50 वर्ष है।
नई दिल्ली : शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार के अंतर्गत राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 11 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल तक है।
ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को सभी डॉक्यूमेंट्स को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं दस्तावेजों की हार्ड कॉपी को आयोग कार्यालय पर भेजने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी का मिलान करते समय गड़बड़ी मिलने के बाद उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 6061 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण कैटेगरी वाइज नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित वर्ग - 1340 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 576 पद
- अनुसूचित जाति - 1283 पद
- अनुसूचित जनजाति - 128 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 1595 पद
- पिछड़ा वर्ग - 1139 पद
आवेदन शुल्क
बिहार हेड मास्टर भर्ती 2024 सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी आरक्षित, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
आयुसीमा
बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 पात्र अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 50 वर्ष है।
परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2024 लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। कुल 150 प्रश्न दो भाग में पूछे जाएंगे। भाग एक में 100 प्रश्न होंगे, जबकि भाग 2 में 50 प्रश्न होंगे। इसके लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर के लिए कोई भी नेगेटिव अंक नहीं काटा जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए कोई पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी