BPSC ASO Pre Admit Card 2025: बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड डेट की घोषणा; 10 सितंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | September 2, 2025 | 03:26 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 2025 प्री परीक्षा राज्य के 11 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 195 परीक्षा केंद्र होंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी एएसओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। बिहार सचिवालय में 41 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
बीपीएससी एएसओ प्री परीक्षा राज्य के 11 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 195 परीक्षा केंद्र होंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगइन करेंगे और वहीं से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थी आवंटित परीक्षा केंद्र पर किसी भी अनियमितता/कदाचार के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र और परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी 8 सितंबर से अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।
BPSC ASO Pre Admit Card 2025: एग्जाम और रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
BPSC ASO Admit Card 2025: परीक्षा में पुस्तक ले जाने की अनुमति
प्रारंभिक परीक्षा पुस्तकों के साथ आयोजित की जाएगी, अर्थात अभ्यर्थी चाहें तो अपने साथ पुस्तकें ले जा सकते हैं। प्रत्येक खंड के लिए केवल एक पुस्तक ही ले जाने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अधिकतम 3 पुस्तकें ले जा सकते हैं।
केवल एनसीईआरटी/बीएसईबी/आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें ही स्वीकार की जाएंगी। किसी भी विषय से संबंधित गाइड, किसी पुस्तक की फोटोकॉपी या हस्तलिखित नोट्स परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र परिसर में कैलकुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना प्रतिबंधित है। यदि परीक्षार्थी प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा जाता है, तो इसे कदाचार माना जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल