BPSC AE Recruitment 2025: बीपीएससी ने एई परीक्षा से संबंधित शिकायतों के लिए ‘ग्रिवेंस’ पोर्टल किया सक्रिय
Santosh Kumar | July 16, 2025 | 06:25 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर परीक्षा केंद्र या कक्षा में अनियमितता, कदाचार या अन्य समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर (एई) भर्ती परीक्षा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु ‘ग्रिवेंस’ पोर्टल सक्रिय कर दिया है। आयोग ने यह कदम परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और मनगढ़ंत, बनावटी या झूठी शिकायतों को रोकने के उद्देश्य से उठाया है। अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध ‘ग्रिवेंस’ बटन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यर्थी बीपीएससी एई परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर परीक्षा केंद्र या कक्षा में अनियमितता, कदाचार या अन्य समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के साथ एक शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
बिना शपथ पत्र के शिकायतों पर नहीं होगा विचार
अधिसूचना के अनुसार, बिना शपथ पत्र के की गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी को परीक्षा में अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है तो उसे पूरी जानकारी के साथ स्पष्ट रूप से शिकायत दर्ज करानी होगी।
इसके अलावा, घटना का समय, स्थान, प्रमाण और संबंधित व्यक्ति का नाम (यदि ज्ञात हो) देना आवश्यक है ताकि उचित जाँच की जा सके। सटीक जानकारी, प्रमाण या शपथ पत्र के बिना की गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।
केवल अभ्यर्थी ही कर सकेंगे शिकायत
केवल वे अभ्यर्थी ही शिकायत कर सकते हैं जो बीपीएससी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, अन्य की शिकायतें मान्य नहीं होंगी। मनगढ़ंत, झूठी, भ्रामक या अनुमान पर आधारित शिकायत करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सभी शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी और जिला स्तरीय नोडल अधिकारी द्वारा की जाएगी और 72 घंटे के भीतर आयोग को रिपोर्ट देंगे। जांच में परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी और वहां उपस्थित पर्यवेक्षकों के बयानों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
अगली खबर
]NVS Non-Teaching Result 2024: एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
यह भर्ती जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, महिला स्टाफ नर्स, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, मेस हेल्पर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) जैसे 1377 विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा