BPSC AE Exam 2024: बीपीएससी एई भर्ती परीक्षा स्थगित, bpsc.bih.nic.in पर जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

बीपीएससी एई कट ऑफ 2024 विवरण अंतिम परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। बीपीएससी सहायक अभियंता कट ऑफ वह न्यूनतम अंक है, जो आवेदकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राप्त करना होता है।

बीपीएससी एई भर्ती परीक्षा में आवेदकों को चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में एक लिखित परीक्षा देनी होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)बीपीएससी एई भर्ती परीक्षा में आवेदकों को चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में एक लिखित परीक्षा देनी होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Saurabh Pandey | September 12, 2024 | 06:48 PM IST

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सिविल और मैकेनिकल विषयों में सहायक अभियंता (एई) पदों के लिए भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग अब नवंबर के आखिरी सप्ताह में बीपीएससी एई 2024 भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी एई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

इससे पहले जारी नोटिस के मुताबकि BPSC AE 2024 परीक्षा 20 सितंबर, 2024 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाली थी। आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर नई परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।

Background wave

बीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक सहायक अभियंता (सिविल) और सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए प्रतियोगी परीक्षा की अस्थायी तिथियां 20 सितंबर, 2024 से 22 सितंबर, 2024 तक निर्धारित की गई थीं। हालांकि, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, परीक्षा अब नवंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है।

BPSC AE Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण

बीपीएससी एई भर्ती 2024 के तहत सहायक अभियंता (सिविल) के 113 पद और सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैटेगरी वाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

सहायक अभियंता (सिविल)

  • अनारक्षित- 26 पद
  • एससी - 21 पद
  • एसटी - 4 पद
  • ईडब्ल्यूएस - 11 पद
  • ओबीसी - 21 पद
  • ईबीसी - 30

सहायक अभियंता (मैकेनिकल)

  • अनारक्षित- 1 पद
  • एससी - 0 पद
  • एसटी - 0 पद
  • ईडब्ल्यूएस - 1 पद
  • ओबीसी - 1 पद
  • ईबीसी - 2 पद

Also read RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान एई भर्ती पंजीकरण की आखिरी डेट आगे बढ़ी, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

BPSC AE Exam Date 2024: परीक्षा पैटर्न

बीपीएससी एई भर्ती परीक्षा में आवेदकों को चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में एक लिखित परीक्षा देनी होगी। बीपीएससी एई परीक्षा पैटर्न 2024 के अनुसार, परीक्षा में चार अनिवार्य खंड (सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान, प्रत्येक 100 अंक के) और दो वैकल्पिक खंड शामिल होंगे।

सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी सेक्शन क्वालीफाइंग प्रकृति के हैं, जिसका अर्थ है कि चयन के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 30 अंक पर्याप्त होंगे।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications