BPSC 71st CCE 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ी, 1264 पदों पर करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 18, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कई विभागों में 1,250 पदों पर रिक्तियां जारी की गई थीं, जो अब पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के लिए 14 पदों को जोड़ने के बाद 1,264 हो गई हैं।
बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जारी सूचना में कहा गया है कि पूर्व में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 1250 पदों पर नियुक्ति के लिए एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की अधिसूचना जारी की गई थी। 16 जून 2025 को गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना से पुलिस उपाधीक्षक के 14 रिक्त पदों हेतु अधियाचना प्राप्त हुआ है। इन पदों को शामिल करते हुए अब इस परीक्षा के अंतर्गत कुल पदों की संख्या 1264 हो गई है।
BPSC 71st CCE 2025 Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 60 रूपये होगा। केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये, बिहार राज्य के स्थायी निवासी सभी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रूपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 600 रूपये है।
BPSC 71st CCE 2025: रिक्तियों की संख्या
- सीनियर डिप्टी कलेक्टर - 100
- वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी - 79
- श्रम अधीक्षक - 10
- सब रजिस्ट्रार/जॉइंट सब रजिस्ट्रार - 3
- गन्ना अधिकारी - 17
- प्रखंड सहकारिता अधिकारी - 502
- प्रखंड पंचायती राज अधिकारी - 22
- ब्लॉक एससी/एसटी कल्याण अधिकारी - 13
- राजस्व अधिकारी - 45
- ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी - 459
- पुलिस उपाधीक्षक - 14 (नए जोड़े गए)
- कुल पदों की संख्या - 1264
BPSC 71st CCE 2025 Recruitment: आयुसीमा
बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष है। बीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 42 वर्ष है।
बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता की आवश्यकता हो सकती है, जिसका विवरण अधिसूचना में दिया गया है।
BPSC 71st CCE 2025 Recruitment: चयन प्रक्रिया
बीपीएससी 71वीं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। फाइनल चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल