BPSC 70th CCE 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स डेट घोषित, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | October 18, 2024 | 03:02 PM IST | 2 mins read
पहले यह परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। इस वर्ष लगभग 7 से 8 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 70वीं प्रारंभिक परीक्षा अब 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक सूचना bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 नवंबर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले बीपीएससी परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC 70th CCE 2024 Exam Date: आधिकारिक नोटिस
बीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2024 है। उक्त परीक्षा के आयोजन के संबंध में दिनांक 2 सितंबर 2024 को आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रकाशित आवश्यक जानकारी को इस सीमा तक संशोधित माना जाना चाहिए।
आयोग ने कहा कि मौजूदा उम्मीदवार अपना ओटीआर प्रोफाइल विवरण 19 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच, नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि को छोड़कर अपडेट कर सकते हैं।
पहले यह परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। इस वर्ष लगभग 7 से 8 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
BPSC 70th CCE 2024: आवेदन शुल्क
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, बिहार की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है।
BPSC 70th CCE 2024: आयुसीमा
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 से 22 वर्ष है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, बीपीएससी बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 2027 रिक्तियों को भरेगा। मूल रूप से रिक्तियों की संख्या 1,929 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1957 कर दिया गया। बाद में 70 रिक्तियां और जोड़ी गई हैं। रिक्तियों की संख्या दूसरी बार बढ़ाई गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी