BPSC 70th Answer Key 2024: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की आंसर-की जारी, 16 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | January 8, 2025 | 10:31 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी ने 13 दिसंबर की परीक्षा और 4 जनवरी को बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर होने वाली पुन: परीक्षा के लिए अलग-अलग आंसर-की जारी की है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज यानी 8 जनवरी को बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए बीपीएससी 70वीं आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने बीपीएससी आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है।
बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा 13 दिसंबर को राज्य के 911 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। वहीं, बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा आयोग ने 4 जनवरी को 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
BPSC 70 Answer Key 2024: 16 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 के दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बीपीएससी उत्तर कुंजी को लेकर किसी भी तरह के संदेह की स्थिति में अभ्यर्थी 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निराकरण करने के पश्चात बीपीएससी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। यदि कोई प्रश्न हटा दिया जाता है तो उस प्रश्न के अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे।
आयोग ने 4 जनवरी को आयोजित बीपीएससी 70वीं सीसीई पुन: परीक्षा से कुल 12 प्रश्न हटा दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जारी आंसर की पीडीएफ में इसका पूरा विवरण देख सकते हैं।
Also read BPSC TRE 3.0: बीपीएससी ने 68 अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा से हमेशा के लिए किया बैन
BPSC Answer Key 2024: बीपीएससी आंसर-की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी 70वीं परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- 'बीपीएससी 70वीं आंसर-की 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- विषयवार उत्तर कुंजी वाली PDF पर रीडायरेक्ट करेगा।
- बीपीएससी 70 आंसर-की 2024 पोर्टल से डाउनलोड करें।
- यदि किसी उत्तर पर संदेह है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बिहार 70वीं सीसीई परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और कुप्रबंधन के आरोप लगे हैं। परीक्षा के बारे में, उम्मीदवारों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र लीक हो गए थे, और कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें प्रश्नपत्र मिले ही नहीं।
बीपीएससी के छात्र परीक्षा रद्द करने और न्याय की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रशांत किशोर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, बीपीएससी ने आरोपों से इनकार किया है।
अगली खबर
]Ramjas College News: रामजस कॉलेज के प्रोफेसर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दिया इस्तीफा
छात्रों ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। घटना पिछले साल दिसंबर की बताई जा रही है। छात्र कल्याण प्रकोष्ठ में पद पर कार्यरत प्रोफेसर पर एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी