BITSAT Counselling 2024: बिटसैट काउंसलिंग पंजीकरण की आखिरी तिथि आज, bitsadmission.com पर करें रजिस्ट्रेशन
Abhay Pratap Singh | July 3, 2024 | 10:36 AM IST | 1 min read
बिटसैट काउंसलिंग 2024 के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश की पुष्टि के लिए 12 जुलाई तक शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी (BITS Pilani) की ओर से आज यानी 3 जुलाई को बिट्सैट 2024 काउंसलिंग पंजीकरण विंडो बंंद कर दी जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिट्सैट काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 5 जुलाई को कक्षा 12वीं की मार्कशीट सहित अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। प्रथम चरण के बाद प्रवेश सूची और प्रतीक्षा सूची की घोषणा 8 जुलाई को की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश की पुष्टि के लिए 12 जुलाई तक शुल्क का भुगतान करना होगा।
बिटसैट 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही, बिटसैट 2024 स्कोरकार्ड, BITSAT काउंसलिंग लेटर 2024, पासपोर्ट साइज की फोटो, पहचान पत्र और निवास प्रमाण की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read CFA May Level 2 Result 2024: सीएफए मई सत्र लेवल 2 रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, दूसरे चरण के बाद प्रवेश की घोषणा 15 जुलाई 2024 को की जाएगी। इस परीक्षा के दौरान प्रतीक्षा सूची से प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को 18 जुलाई तक शेष शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, उम्मीदवार 17 से 18 जुलाई के बीच अपना प्रवेश वापस ले सकेंगे।
BITSAT 2024: छात्रवृत्ति विवरण
उम्मीदवार योग्यता-आधारित या योग्यता-सह-आवश्यकता छात्रवृत्ति विवरण नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| योजना | छात्रों का प्रतिशत | छात्रवृत्ति राशि |
|---|---|---|
|
संस्थान की अपनी योग्यता पुरस्कार योजना |
शीर्ष 1% |
कुल ट्यूशन फीस का 100% |
|
अगले शीर्ष 2% |
कुल ट्यूशन फीस का 40% |
|
|
संस्थान की अपनी योग्यता-सह-आवश्यकता पुरस्कार योजना |
शीर्ष 3% |
कुल ट्यूशन फीस का 80% |
|
अगले शीर्ष 6% |
कुल ट्यूशन फीस का 40% |
|
|
अगले शीर्ष 12% |
कुल ट्यूशन फीस का 25% |
|
|
अगले शीर्ष 6% |
कुल ट्यूशन फीस का 15% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’