BITSAT 2024 Slot Booking: बिटसैट सत्र 2 के लिए स्लॉट बुकिंग bitadmission.com पर शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | June 18, 2024 | 02:00 PM IST | 2 mins read
बिट्स पिलानी ने BITSAT 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार बिटसैट काउंसलिंग के लिए अपनी कार्यक्रम प्राथमिकताएं bitadmission.com पर ऑनलाइन भर और जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बिटसैट) 2024 सत्र 2 के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने बिटसैट 2024 के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट, bitadmission.com पर जाकर अपना परीक्षा स्लॉट बुक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपना स्लॉट बुक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 19 जून से परीक्षा की तारीख तक एडमिट कार्ड फॉर्म BITSAT 2024 सत्र 2 डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं को जारी किया जाएगा जिन्होंने अपनी स्लॉट बुकिंग प्राथमिकताएं सफलतापूर्वक दर्ज की हैं।
BITSAT 2024: परीक्षा तिथि
BITSAT 2024 सत्र 2 परीक्षा 22 से 26 जून तक आयोजित होने वाली है। बोर्ड टॉपर योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 जून है।
भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) स्ट्रीम में प्रथम रैंक धारक बिट्स पिलानी में सभी एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जबकि भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) स्ट्रीम में प्रथम रैंक धारक केवल बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मेसी) कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे।
BITSAT 2024: स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर BITSAT 2024 स्लॉट बुकिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब, पसंद के मुताबिक दिन और समय स्लॉट चुनें।
- अब इस पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
BITSAT क्या है?
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बीआईटीएसएटी) बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बीआईटीएस), पिलानी द्वारा पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित अपने तीन परिसरों में स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों (बीई) में प्रवेश के लिए आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को बीई, बीफार्मा और एमएससी कार्यक्रमों में प्रतिवर्ष प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है और हर साल लगभग 3 लाख छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’