BITSAT 2024 June 26 Exam: बिटसैट 26 जून द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड लिंक और प्रवेश शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
बिट्स एडमिशन टेस्ट 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार bitsadmission.com पर जाकर बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिलानी (BITS Pilani) आज यानी 26 जून को सत्र 2 के लिए बिट्स एडमिशन टेस्ट 2024 (BITSAT 2024) का तीसरा दिन आयोजित कर रहा है। BITSAT 2024 सत्र 2 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा तिथि पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
बिट्स पिलानी की ओर से 24 जून और 25 जून के लिए बिट्सैट सेशन 2 परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। जबकि, आज बिटसैट सत्र-2 26 जून की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई जो शाम 5 बजे समाप्त होगी।
बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 24, 25, 26, 27, 28 जून और 1 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बिट्स पिलानी ने सत्र 2 के लिए BITSAT 2024 परीक्षा तिथि को संशोधित किया है। बिटसैट सत्र 2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में प्रत्येक पाली के लिए तीन घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी।
BITSAT Engineering Programmes List 2024: इंजीनियरिंग कार्यक्रमों की सूची
बिट्स पिलानी में निम्नलिखित इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए BITSAT 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है:
- केमिकल इंजीनियरिंग
- सिविल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग
- बायो टेक्नोलॉजी
- मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
BITS Pilani Fees 2024: शुल्क विवरण
बिट्स पिलानी ने bitsadmission.com पर BITSAT 2024 की फीस ऑनलाइन जारी कर दी है। बिट्स पिलानी की फीस नीचे दी गई है:
| शुल्क | पिलानी परिसर |
|---|---|
|
प्रवेश शुल्क |
57,100 रुपये |
|
प्रथम सेमेस्टर |
2,59,500 रुपये |
|
द्वितीय सेमेस्टर |
2,59,500 रुपये |
|
ग्रीष्मकालीन सत्र (यदि पंजीकृत हो) |
90,800/- |
|
छात्र संघ शुल्क (वार्षिक) |
450/- |
|
छात्र सहायता निधि (वार्षिक) |
225/- |
|
छात्रावास शुल्क (केवल परिसर में रहने वाले छात्रों के लिए) |
|
|
प्रथम सेमेस्टर |
20,650/- |
|
सेकेंड सेमेस्टर |
20,650/- |
|
ग्रीष्मकालीन सत्र (यदि पंजीकृत हो) |
10,325/- |
|
मेस एवं बिजली शुल्क (प्रत्येक सेमेस्टर/अवधि की शुरुआत में देय) |
|
|
प्रथम सेमेस्टर |
10,000/- |
|
सेकेंड सेमेस्टर |
10,000/- |
|
ग्रीष्मकालीन सत्र (यदि पंजीकृत हो) |
5,000/- |
|
अन्य अग्रिम शुल्क (प्रत्येक सेमेस्टर/अवधि की शुरुआत में देय) |
|
|
प्रथम सेमेस्टर |
12,000/- |
|
सेकेंड सेमेस्टर |
12,000/- |
|
संस्थान सावधानी शुल्क |
3,000/- |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल