Bihar SCB Recruitment 2024: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर के पदों पर जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 03:53 PM IST | 2 mins read
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 8 जुलाई तय की गई है। आवदेन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। बिहार एससीबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू की गई थी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मार्केटिंग मैनेजमेंट/ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट/ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट/ रूरल डेवलपमेंट मैनेजमेंट में एमबीए या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 24 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जून 2024 से की जाएगी। बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ऑफिसर भर्ती के तहत उम्मीवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। ये रिक्तियां एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर भरी जाएंगी।
Bihar State Cooperative Bank Ltd: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in पर जाएं।
- इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
- भरे गए आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजें।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियों और नवीनतम फोटो के साथ पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से “प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना – 800004, बिहार” पते पर 8 जुलाई तक भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार