Trusted Source Image

Bihar Senior Resident List 2026: सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर पदों के लिए योग्य, अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी

Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 02:44 PM IST | 2 mins read

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए योग्य व अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को इस सूची पर कोई आपत्ति है, वे 31 मई 2026 तक साक्ष्य के साथ पर्षद कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई इस अंतरिम सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपने अंकों/मेरिट को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे सीधे पर्षद कार्यालय जाकर अपना दावा पेश कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई इस अंतरिम सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपने अंकों/मेरिट को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे सीधे पर्षद कार्यालय जाकर अपना दावा पेश कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के तीन वर्षीय टेन्योर पदों पर बहाली की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की विषयवार प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को इस सूची पर कोई आपत्ति है, वे 31 मई 2026 तक अपने साक्ष्यों के साथ पर्षद कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में भरे गए ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर 10 मई से 16 मई 2026 तक इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया गया था। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों के पास जरूरी कागजात नहीं थे, उन्हें दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया था। इसके बावजूद कई उम्मीदवार अपने जरूरी प्रमाण पत्र जमा करने में असमर्थ रहे। विभाग ने साफ कर दिया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को अब दोबारा कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विषयवार लिस्ट

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्षद ने योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की 'पॉइंट वाइज' प्रोविजनल लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

31 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम अवसर

यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई इस अंतरिम सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपने अंकों/मेरिट को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे सीधे पर्षद कार्यालय जाकर अपना दावा पेश कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तय की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में जरूरी साक्ष्य या प्रमाण पत्र भी साथ ले जाने होंगे।

Also read RRB Paramedical Result 2026: आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट www.rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

इसके बाद जारी होगी फाइनल लिस्ट

प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद पर्षद द्वारा अंतिम रूप से योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की फाइनल विषयवार पॉइंट वाइज सूची वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद नियुक्ति की आगे की पूरी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार (पटना) द्वारा पूरी की जाएगी। किसी भी तरह की सहायता के लिए अभ्यर्थी पर्षद के हेल्पडेस्क ईमेल helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications