BSTA 2024: बिहार विद्यालय अध्यापक संघ ने सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को मूल स्कूल में बने रहने की मांग की
Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 03:52 PM IST | 1 min read
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार से सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के लिए मूल विद्यालय में बने रहने का विकल्प देने की मांग की है।
नई दिल्ली: बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग व प्रदेश की बिहार सरकार से सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को मूल विद्यालय में बने रहने की मांग की है। साथ ही, संघ ने अनिवार्य के बदले ऐच्छिक स्थानांतरण की भी मांग की है।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मूल विद्यालयों से नियोजित शिक्षक हटाए जाने से उन स्कूलों में नई रिक्तियां हो जाएंगी। ऐसा करने से कभी-कभी किसी स्कूल में एक शिक्षक होता है या फिर एक भी शिक्षक नहीं होता। इस स्थिति में बच्चों के पठन-पाठन में काफी प्रभाव पड़ता है।
सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में बने रहने का विकल्प दिया जाना चाहिए। जिससे शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जा सके। जिन शिक्षकों को स्थानांतरण चाहिए उनके लिए ऐच्छिक स्थानांतरण का प्रावधान होने के साथ ही, उनसे तीन जिलों का ही विकल्प लिया जाए।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्यों की बैठक के बाद ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन परीक्षा कराने का भी निर्णय लिया गया। बताया गया कि नियोजित शिक्षकों में अधिकांश शिक्षकों की उम्र 50 से 55 साल है और उन्हें कम्प्यूटर संचालन में दक्षता हासिल नहीं है। इस स्थिति में ऑनलाइन परीक्षा कराना काफी मुश्किल काम है।
संघ ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से शिक्षक और शिक्षिकाएं स्थानांतरण का इंतजार कर रही हैं, ऐसे में उन्हें ऐच्छिक स्थानांतरण का प्रावधान दिया जाए। ऐसा न करने पर संघ ने न्यायिक लड़ाई का ऐलान करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।
अगली खबर
]SSC Exam Schedule 2024: एसएससी ने फरवरी 2024 के लिए विभागीय परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, देखें पूरी जानकारी
एसएससी ने फरवरी 2024 में होने वाले विभागीय परीक्षा कार्यक्रम 29 जनवरी को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा