BSSB Result: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा का रिजल्ट bssbpatna.co पर जारी, पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | April 25, 2025 | 10:12 AM IST | 1 min read
बोर्ड के सचिव नीरज कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bssbpatna.co पर उपलब्ध है। इस वर्ष कुल 13,245 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 11,504 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
नई दिल्ली : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (बीएसएसबी) पटना ने मध्यमा (दसवीं) बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसएसबी मध्यमा (दसवीं) परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट bssbpatna.co पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Bihar Sanskrit Shiksha Board Result Class 10: 15 दिनों के भीतर मार्कशीट
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड मूल मार्कशीट और प्रमाण-पत्र 15 दिनों के भीतर उपलब्ध करा देगा। यदि किसी परीक्षार्थी के नाम, पिता के नाम, माता के नाम, जन्मतिथि, विद्यालय नाम आदि में कोई गलती है तो संबंधित विद्यालय प्रधानाध्यापक के माध्यम से 15 दिनों के अंदर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना में आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Sanskrit Shiksha Board Result Class 10 2025: लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा में कुल 86.86 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 87.82 प्रतिशत लड़कियां और 85.95 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है।
Bihar Sanskrit Shiksha Board official Website Result: रिजल्ट डिटेल्स
इस वर्ष कुल 13,245 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष कुल 11,504 विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 4,368, द्वितीय श्रेणी में 6,079 और तृतीय श्रेणी में 1,057 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 459 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की तरफ से मध्यमा परीक्षा 2025 का मूल्यांकन कार्य 16 फरवरी से शुरू हुआ था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल