Bihar Sakshamta Pariksha 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए 26 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन, 4 मई लास्ट डेट
Saurabh Pandey | April 25, 2024 | 11:03 AM IST | 1 min read
बीएसईबी ने स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) के आयोजन एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने के संबंध में सूचना जारी की है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 26 अप्रैल से शुरू की जाएगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई तक है।
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय शिक्षक अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए तीन जिलों का विकल्प देना होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा देने के बाद यदि उनका प्रवेश पत्र खो जाता है, तो उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।
Bihar Sakshamta Pariksha 2024 आवेदन शुल्क
बीएसईबी बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 4 मई तक किया जा सकेगा।
Bihar Sakshamta Pariksha 2024 Registration परीक्षा पैटर्न
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 के प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सक्षमता परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2:30 मिनट की होगी।
कैटेगरी वाइज न्यूनतम पास प्रतिशत
बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए कैटेगरीवाइज पास प्रतिशत निम्नलिखित है।
- सामान्य - 40 प्रतिशत
- पिछड़ा - 36.5 प्रतिशत
- अत्यंत पिछड़ा - 34 प्रतिशत
- अनुसूचित जाति - 32 प्रतिशत
- अनुसूचित जनजाति - 32 प्रतिशत
- दिव्यांग - 32 प्रतिशत
- महिला - 32 प्रतिशत
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल