Bihar Sakshamta Pariksha 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्द करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 08:39 AM IST | 2 mins read
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा - द्वितीय 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार सक्षमता परीक्षा 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 4 मई 2024 को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी और पीएच वर्ग के कैंडिडेट को 1100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में 4 मई तक नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
बिहार राज्य के प्राथमिक/ मध्य/ माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक आवेदन के लिए पात्र होंगे। बिहार बोर्ड बीएसईबी सक्षमता परीक्षा स्थानीय निकाय शिक्षक योग्यता परीक्षा-2 2024 नियम के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
परीक्षा फॉर्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए तीन जिलों का विकल्प देना होगा। उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू की गई थी। सक्षमता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में ढाई घंटे यानी 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Bihar Sakshamta Pariksha 2024: आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से होना चाहिए:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र।
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र।
- ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र और मार्कशीट।
- पोस्ट ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र और अंक पत्र।
- बीएड/ डीएलएड/ बीलिब मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
- आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए जाति प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- टीईटी/ सीटीईटी/ एसटीईटी उत्तीर्ण प्रमाणपत्र।
- नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र।
- दिव्यांग आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।
Bihar Sakshamta Pariksha 2024: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन कर योग्य उम्मीदवार 4 मई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- नए उम्मीदवार, Register New Candidate लिंक पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक जानकारी दर्ज करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल