मद्यनिषेध कांस्टेबल और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के लिए योग्यता 12वीं पास या बिहार मदरसा बोर्ड का मौलवी, संस्कृत बोर्ड का शास्त्री/आचार्य प्रमाणपत्र या समकक्ष होगी। वार्डर पद के लिए भी 12वीं पास होना जरूरी है।
Bihar Police Constable Vacancy 2025: बिहार पुलिस में 4128 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Santosh Kumar | September 27, 2025 | 05:14 PM IST | 1 min read
बिहार पुलिस भर्ती 2025 में मद्यनिषेध कांस्टेबल (1,603), जेल वार्डर (2,417) और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल (108) के पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) बिहार ने बिहार पुलिस में 4,128 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बिहार पुलिस भर्ती 2025 में मद्यनिषेध कांस्टेबल (1,603), जेल वार्डर (2,417) और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल (108) के पद शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है।
अधिसूचना के अनुसार, मद्य निषेध कांस्टेबल और जेल वार्डर के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹21,700 से ₹69,100 (स्तर-3) मिलेगा। मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल को शुरुआती वेतन ₹19,900 से ₹63,200 (स्तर-3) मिलेगा।
CSBC Constable Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों और वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। परीक्षा शुल्क के अलावा, उम्मीदवारों को अलग-अलग बैंकों द्वारा निर्धारित बैंक शुल्क भी देना होगा। ये अतिरिक्त शुल्क भुगतान के समय बैंक द्वारा स्वचालित रूप से वसूल लिए जाएंगे।
मद्यनिषेध कांस्टेबल, वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया एक साथ होगी। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करेंगे और चयन के समय उनकी वरीयताओं पर योग्यता के आधार पर विचार किया जाएगा।
Bihar Police Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा। लिखित परीक्षा का स्तर दसवीं कक्षा (मैट्रिक) के समकक्ष होगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
परीक्षा 100 अंकों की होगी और 2 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। इसके बाद दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन होगा।
अगली खबर
]Bihar STET 2025 Registration: बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन डेट 5 अक्टूबर तक बढ़ी, बीएसईबी ने जारी की अधिसूचना
अधिसूचना बीएसईबी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी की गई है। बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र