Trusted Source Image

JEE Mains 2026 Correction Window: जेईई मेन करेक्शन विंडो कल jeemain.nta.nic.in पर होगी ओपन, जानें प्रोसेस

Santosh Kumar | November 30, 2025 | 01:59 PM IST | 1 min read

तय समयसीमा के बाद, एनटीए किसी भी डिटेल्स में कोई करेक्शन एक्सेप्ट नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस ऑनलाइन पे करनी होगी।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2 दिसंबर को रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2 दिसंबर को रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन 1 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो कल खुलेगी। जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2 दिसंबर को रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगी। जिन कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लिंक एक्टिवेट होने के बाद करेक्शन कर सकते हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 का एग्जाम 21 से 30 जनवरी, 2026 तक होगा। एनटीए जेईई मेन के कैंडिडेट अपनी सभी रजिस्टर्ड डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए वेबसाइट पर जाएं। अगर कोई गलती ठीक करने योग्य है तो उसे ठीक करें।

तय समयसीमा के बाद, एनटीए किसी भी डिटेल्स में कोई करेक्शन एक्सेप्ट नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस ऑनलाइन पे करनी होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सही की गई डिटेल्स के लिए पे की गई फीस किसी भी हालत में रिफंड नहीं की जाएगी।

Also readAIBE 20 Exam 2025 LIVE: एआईबीई 20 परीक्षा शुरू, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड

JEE Mains 2026 Correction Window: संपादन योग्य विवरण

जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में कैंडिडेट जो डिटेल्स एडिट कर सकते हैं, वे नीचे टेबल में दी गई हैं-

कार्रवाई

जिन फ़ील्ड्स में बदलाव लागू होगा

उम्मीदवार इन विवरणों को बदलने की अनुमति नहीं होगी

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल पता
  • पता (स्थायी और वर्तमान)
  • आपातकालीन संपर्क विवरण
  • अभ्यर्थी का फोटो

उम्मीदवार इनमें से किसी एक फ़ील्ड को बदल सकते हैं

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम या
  • माता का नाम
उम्मीदवार इन सभी फ़ील्ड्स में बदलाव कर सकते हैं
  • कक्षा 10वीं / समकक्ष विवरण
  • कक्षा 12वीं / समकक्ष विवरण
  • राज्य पात्रता कोड

उम्मीदवार परीक्षा शहर बदल सकते हैं (स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर)। एनटीए स्पष्ट करता है कि वह उम्मीदवार द्वारा दिए गए विकल्पों को मानने के लिए बाध्य नहीं है।

  • परीक्षा शहर चयन
  • परीक्षा का माध्यम

उम्मीदवार इन सभी फ़ील्ड्स में बदलाव कर सकते हैं

  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • श्रेणी
  • उप-श्रेणी / PwD (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं)
  • हस्ताक्षर

उम्मीदवार यह फ़ील्ड जोड़ सकते हैं

  • पेपर

उम्मीदवार पहचान दस्तावेज बदल सकते हैं (केवल वे जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान के साथ पंजीकरण किया है)

  • आधार विवरण
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications