Trusted Source Image

Bihar NMMS Result 2026: बिहार एनएमएमएस रिजल्ट scert.bihar.gov.in पर जारी, पासिंग मार्क्स जानें

Saurabh Pandey | April 1, 2026 | 10:31 AM IST | 1 min read

एनएमएमएस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। चयनित प्रत्येक छात्र को प्रति वर्ष 12000 रुपये मिलेंगे

एनएमएमएस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनएमएमएस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा 2026 का ऑनलाइन परिणाम और कट-ऑफ अंक घोषित कर दिए हैं।

बिहार एनएमएमएस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपना परिणाम एससीईआरटी बिहार के आधिकारिक पोर्टल scert.bihar.gov.in या nmmssbihar.co.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar NMMSS Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. माता का नाम
  3. पिता का नाम
  4. पास होने की स्थिति
  5. रोल नंबर
  6. रोल कोड
  7. जन्मतिथि
  8. परीक्षा केंद्र का नाम
  9. परीक्षा की तिथि
  10. परीक्षा में प्राप्त हुआ कुल अंक
  11. विषय के हिसाब से मिला हुआ अंक
  12. अन्य महत्वपूर्ण विवरण

Bihar NMMSS Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'NMMS बिहार रिजल्ट' खोजें और उस पर क्लिक करें।
  3. अब 'एनएमएमएस रोल नंबर, परीक्षा तिथि और कैप्चा कोड' जैसी जानकारी दर्ज करें।
  4. इसके बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  5. एनएमएमएस बिहार का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. बिहार एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करें और सेव कर लें।

Bihar NMMSS Result 2026: पासिंग मार्क्स

आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार एनएमएमएस परीक्षा के लिए उत्तीर्ण अंक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के छात्रों के लिए 32% हैं।

परीक्षा
कुल सही प्रश्नों की संख्या
सामान्य वर्ग और अन्य (40%)
एससी, एसटी और पीएच (32%)
MAT
90
36
29
SAT
90
36
29

Also read OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन 8 अप्रैल से शुरू, अधिकतम 20 विकल्प चुनने का मौका

Bihar NMMSS: परीक्षा कब हुई थी?

एनएमएमएस बिहार परीक्षा 2026 का आयोजन परिषद द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर 11 मार्च 2026 को राज्य भर में किया गया था। एनएमएमएस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। चयनित प्रत्येक छात्र को प्रति वर्ष 12000 रुपये मिलेंगे

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications