Bihar ITICAT 2024 Counselling: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, लास्ट डेट 28 जुलाई
Santosh Kumar | July 22, 2024 | 04:42 PM IST | 2 mins read
काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आज यानी 22 जुलाई से बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण ने पहले ही आईटीआई कैट काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बीसीईसीईबी उम्मीदवारों की रैंक, वरीयता और उपलब्धता के आधार पर विभिन्न आईटीआई पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में सीटें आवंटित करेगा।
बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग में, उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा और अपना पसंदीदा आईटीआई कोर्स और कॉलेज ऑनलाइन चुनना होगा। इसके बाद, बीसीईसीई बोर्ड रैंक, वरीयता और सीट उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवारों को प्रवेश की पुष्टि के लिए अपने आवंटन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
ITICAT 2024 Counselling: जरूरी दस्तावेज
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने 9 जून 2024 को बिहार आईटीआई कैट 2024 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम प्राधिकरण द्वारा 25 जून को जारी किया गया था। अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-
- आधार कार्ड की मूल प्रति और उसकी जेरॉक्स कॉपी होनी चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो की 6 प्रतियां (जो एडमिट कार्ड में है)।
- आईटीआई कैट 2024 का मूल एडमिट कार्ड होना चाहिए।
- आईटीआई कैट का मूल रैंक कार्ड होना चाहिए।
- ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चुने गए कॉलेज और ट्रेड की रजिस्ट्रेशन स्लिप होनी चाहिए।
- आईटीआई में एडमिशन के लिए आईटीआई कैट 2024 की मूल रजिस्ट्रेशन स्लिप होनी चाहिए।
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट की तीन जेरॉक्स कॉपी होनी चाहिए।
Also read ITICAT 2024 Counselling Schedule: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग शेड्यूल जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें
Bihar ITICAT 2024 Counselling: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार आईटीआईसीएटी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Online Counselling Portal of UGEAC-2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब Bihar ITICAT Counselling 2024 पंजीकरण लिख पर क्लिक करें।
- उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
- पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा