Bihar News: बिहार में गैर वित्त पोषित शिक्षण संस्थानों में वेतनमान व अनुदान की समीक्षा के लिए समिति का गठन
Santosh Kumar | September 30, 2025 | 02:23 PM IST | 1 min read
सम्राट चौधरी ने गैर वित्त पोषित संस्थानों के शिक्षकों से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं निष्पादन के लिए समिति गठित किए जाने के फैसले का स्वागत किया
पटना: बिहार सरकार ने राज्य के गैर वित्त पोषित शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों को प्रदान किए जाने वाले सहायता अनुदान और उनके कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को वेतनमान भुगतान से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं नियमन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। शिक्षा विभाग की ओर से 30 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, इस समिति की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव करेंगे।
समिति में विकास आयुक्त, शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक और प्राथमिक शिक्षा निदेशक सदस्य होंगे।
आदेश में कहा गया है कि समिति की बैठक हर महीने आयोजित होगी। इसमें सहायता अनुदान, वेतन व मानदेय का समय पर निर्धारण एवं भुगतान, उससे संबंधित विसंगतियों का निराकरण और स्थानांतरण से जुड़े मामलों पर विचार किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि समिति के निर्णयों पर समय-समय पर अनुमोदन भी प्राप्त किया जाएगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है।
सम्राट चौधरी ने गैर वित्त पोषित संस्थानों के शिक्षकों से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं निष्पादन के लिए समिति गठित किए जाने के फैसले का स्वागत किया। चौधरी ने कहा कि यह कदम पुरानी लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
अगली खबर
]यूजीसी ने पब्लिक सेल्फ-डिस्क्लोजर डिटेल्स वेबसाइट पर न अपलोड करने पर 54 निजी यूनिवर्सिटीज को जारी किया नोटिस
जून 2024 में जारी इन दिशानिर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने को कहा गया। इसमें कहा गया कि यह जानकारी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए और इसके लिए लॉगिन या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल