Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, deledbihar.com से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 20, 2025 | 09:09 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट और संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा। इस बारे में बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
Bihar DElEd Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- केंद्र का पता
- केंद्र महाविद्यालय का नाम
- परीक्षा तिथि
- रिपोर्टिंग समय
- फोटो
- हस्ताक्षर
Bihar DElEd Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
बीएसईबी ने अपने नोटिस में बताया है कि डीएलएड 2025-27 में एडमिशन के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 26 अगस्त को किया जाएगा। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
Bihar DElEd 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
बिहार डीएलएड के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स - अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी होगा ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार