Bihar DCECE 2024: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 21 मई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | May 12, 2024 | 04:30 PM IST | 2 mins read
बिहार डीसीईसीई 2024 रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2024 (बिहार डीसीईसीई 2024) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। शेड्यूल के अनुसार, अब 21 मई तक उम्मीदवार बिहार डीसीईसीई 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर लास्ट डेट कर बिहार डीसीईसीई 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंप्टीटिव एग्जाम बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के लिए बिहार डीसीईसीई 2024 शुल्क भुगतान विंडो 22 मई को बंद कर दी जाएगी।
बिहार डीसीईसीई 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 24 से 26 मई तक आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। बोर्ड 13 जून को बिहार डीसीईसीई एडमिट कार्ड 2024 लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय करेगा। बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 22 जून को पीई और 23 जून को पीएम व पीएमएम के आयोजित होगी।
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एक कोर्स (पीई/ पीएम/ पीएमएम) के लिए 750 रुपये व किन्हीं दो कोर्स के लिए 850 रुपये और तीनों कोर्स के लिए 950 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदक नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से फीस का भुगतान कर सकते हैं।
इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 480 रुपये और किन्हीं दो कोर्स के लिए 530 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, तीन कोर्स के लिए रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 630 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Bihar DCECE 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार डीसीईसीई 2024 एग्जाम में कुल 450 अंकों के लिए 90 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया है, जिनमें 30-30 प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी