Bihar Constable Exam 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Press Trust of India | August 12, 2024 | 10:12 AM IST | 2 mins read
बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2024 में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के दूसरे दिन कथित फर्जीवाड़ा के मामले में रविवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि, बिहार कांस्टेबल परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में 7 उम्मीदवार पकड़े गए थे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों में से बेगूसराय से दो और कैमूर व गोपालगंज जिलों से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने रविवार को परीक्षा के दौरान कथित कदाचार में लिप्त होने के आरोप में शेखपुरा जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
एक बयान में कहा गया कि, ‘‘पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।” इसके अलावा, बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले पांच अन्य उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों में विसंगतियों के कारण परीक्षा केंद्रों से निष्कासित कर दिया गया।
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार की विभिन्न पुलिस इकाईयों में कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है। बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर चयन के लिए प्रथम चरण में सात अगस्त को लिखित परीक्षा राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की गई थी।
दूसरे चरण में आज (12 अगस्त) के अलावा 18, 21, 25 और 28 अगस्त को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में कुल 17.87 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद जताई गई है। बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।
Bihar Police Constable Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
सीएसबीसी पटना द्वारा कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में विभिन्न विषयों से दो खंडों में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल