Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 02:54 PM IST | 2 mins read
बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी ने बिहार बीएड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर-की (Set A, B, C, D) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी 9 से 10 जून तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद 19 जून 2026 को अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

नई दिल्ली : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर ने दो वर्षीय रेगुलर कोर्स के लिए आयोजित 'बिहार बी.एड. और शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed. - 2026)' की ऑनलाइन आंसर-की जारी कर दी है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के बी.एड. कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए किसी उत्तर पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वे इसके खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से आपत्ति दर्ज कराने के लिए 9 जून से 10 जून 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार साक्ष्यों के साथ CET-B.Ed.-2026 की उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां cet.bed2026@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद BRABU द्वारा फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। परीक्षा का अंतिम परिणाम 19 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।
बिहार राज्य के विभिन्न अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर 07 जून 2026 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया था। परीक्षा के बाद यूनिवर्सिटी ने इसकी प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर अपलोड कर दी। यह प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा में पूछे गए सभी 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के लिए जारी की गई है। यह सभी चार बुकलेट सेट— Set A, B, C, और D के लिए उपलब्ध है।
यूपी के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में 3 साल के जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में एडमिशन के लिए यूपीजीईटी 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। जीएनएम एडमिट कार्ड पर परीक्षा निर्देश शामिल होंगे।
Santosh Kumar