BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना अगले महीने जारी होने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | December 9, 2025 | 03:53 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी जिलों से रिक्त पदों की अपडेटेड जानकारी मांगी है, और इस जानकारी को कमीशन को भेजने की प्रक्रिया आखिरी स्टेज में है।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) द्वारा आयोजित टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (टीआरई) 4.0 का नोटिफिकेशन जनवरी 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया है कि बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना अगले महीने जारी होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान के तहत प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी लेवल पर कुल 27,000 से अधिक वैकेंसी भरी जाएंगी।
बीपीएससी टीआरई 4 नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इस फेज में प्राइमरी, मिडिल स्कूल और प्लस टू लेवल पर 27,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने सभी जिलों से खाली पदों की अपडेटेड जानकारी मांगी है, और इस जानकारी को कमीशन को भेजने की प्रक्रिया आखिरी स्टेज में है। रोस्टर तैयार होते ही बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि विभाग बीपीएससी के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला शिक्षा के हित में लिया है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज होंगी और छात्रों को सीधा फायदा होगा।
इससे पहले, बीपीएससी टीआरई 4.0 नोटिफिकेशन सितंबर 2025 के आखिर तक जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक ऑफिशियल विज्ञापन अपलोड नहीं किया गया है। उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि नोटिफिकेशन जल्द जारी करें।
अगली खबर
]RPSC RAS Interview Letter 2024: आरपीएससी आरएएस इंटरव्यू लेटर दूसरे चरण के लिए जारी, साक्षात्कार 15 दिसंबर से
जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर ली है, उनके इंटरव्यू 15 से 24 दिसंबर तक होंगे। आयोग ने इंटरव्यू लेटर आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए हैं। पात्र उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी