Bihar Board 2024 Exam: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए नोटिस जारी, 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें छात्र
Santosh Kumar | February 13, 2024 | 05:21 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 13 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मैट्रिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस जारी नोटिफिकेशन के तहत बीएसईबी ने छात्रों से परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने की अपील की है।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित की जानी है। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए समय से 30 मिनट पहले आने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने कहा कि देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बोर्ड ने बिहार बोर्ड 10वीं के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar Board 10th Exam दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी, इसके लिए छात्र को सुबह 9 बजे तक प्रवेश करना होगा। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू होगी जिसके लिए दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि देर से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बोर्ड द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देश
बिहार बोर्ड इस साल परीक्षा को लेकर काफी सख्त है। बोर्ड ने नकल मुक्त परीक्षा के लिए हर जिले में मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिसके तहत छात्रों की दो बार तलाशी ली जाएगी। सबसे पहले छात्र की गेट पर जांच की जाएगी और फिर बोर्ड परीक्षा हॉल में तलाशी ली जाएगी।
हर जिले के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान छात्रों के साथ-साथ पर्यवेक्षकों को भी परीक्षा हॉल में मोबाइल, टैब, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, ब्लूटूथ जैसी चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 25 छात्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। साथ ही उचित संख्या में निरीक्षकों की नियुक्ति भी की जायेगी। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने जिलों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई अनियमितता पाई गई तो बोर्ड आगे की कार्रवाई करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग