Bihar Board Exam Date 2025: बीएसईबी 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 1 फरवरी से इंटर की परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
Santosh Kumar | December 7, 2024 | 01:32 PM IST | 4 mins read
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 7 दिसंबर को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने की है। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट डेट शीट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी के बीच होंगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
Bihar Board Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2024 बीएसईबी द्वारा 21 से 31 जनवरी के बीच जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड 2024 बीएसईबी द्वारा 8 से 15 जनवरी के बीच जारी किए जाएंगे।
वार्षिक परीक्षा 2025 के मूल एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। शिक्षण संस्थान के प्रधान उन्हें डाउनलोड करके छात्रों को देंगे। बीएसईबी ने द्वितीय बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है।
Bihar Board 10th Exam Date 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की डेट शीट
छात्र नीचे दी गई तालिका से बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं-
|
परीक्षा तिथियां |
सुबह की शिफ्ट (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक) |
शाम की शिफ्ट (दोपहर 2:00 से शाम 5.15 बजे तक) |
|---|---|---|
|
17 फरवरी 2025 |
मातृभाषा (101-हिंदी, 102-बांग्ला, 103-उर्दू, 104-मैथिली) |
मातृभाषा (201-हिंदी, 202-बांग्ला, 203-उर्दू, 204-मैथिली) |
|
18 फरवरी 2025 |
गणित- 110 |
गणित - 210 |
|
19 फरवरी 2025 |
द्वितीय भारतीय भाषा (105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी, 109-भोजपुरी, 106-हिंदी) |
द्वितीय भारतीय भाषा (205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी, 209-भोजपुरी, 206-हिंदी) |
|
20 फरवरी 2025 |
सामाजिक विज्ञान -111 |
सामाजिक विज्ञान -211 |
|
21 फरवरी 2025 |
विज्ञान- 112 |
विज्ञान- 212 |
|
22 फरवरी 2025 |
अंग्रेजी (सामान्य) (113) |
अंग्रेजी (सामान्य) (213) |
|
24 फरवरी 2025 |
वैकल्पिक विषय (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 117-ललित कला, 118-नृत्य विज्ञान, 119-संगीत) |
वैकल्पिक विषय (214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 217-ललित कला, 218-नृत्य विज्ञान, 219-संगीत) |
|
25 फरवरी 2025 |
व्यावसायिक वैकल्पिक विषय
|
– |
Also read BSEB Model Paper 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 मॉडल पेपर जारी; डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Bihar Board 12th Exam Date 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की डेट शीट
छात्र नीचे दी गई तालिका से बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर 2025 टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं-
|
परीक्षा तिथि |
सुबह की शिफ्ट (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक) |
शाम की शिफ्ट (दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक) |
|---|---|---|
|
1 फरवरी, 2025 |
119 – जीवविज्ञान (आई.एस.सी.), 320- दर्शनशास्त्र (आई.ए.) |
326 – अर्थशास्त्र (आई.ए) 219 - अर्थशास्त्र (आई.कॉम) |
|
4 फरवरी, 2025 |
121 – गणित (आई.एस.सी.) 327 – गणित (आई.ए.) |
402 – फाउंडेशन कोर्स (वीओसी) 322 – राजनीति विज्ञान (आई.ए) |
|
5 फरवरी, 2025 |
117 – भौतिकी (आई.एससी) |
323 – भूगोल (आई.ए) 217 – व्यवसाय अध्ययन (आई.कॉम) |
|
6 फरवरी, 2025 |
105/124 – अंग्रेजी (आई.एससी) 205/223 – अंग्रेजी (आई.कॉम) |
306/331 - हिंदी (आई.ए.) 401 - हिंदी (स्वर) |
|
7 फरवरी, 2025 |
118 – रसायन विज्ञान (आई.एससी) |
305/330 – अंग्रेजी (आई.ए) 403 – अंग्रेजी (वोक) |
|
8 फरवरी, 2025 |
106/125 - हिंदी (आई.एससी) 206/224 - हिंदी (आई.कॉम)] |
321 – इतिहास (आई.ए.) 120 – कृषि (आई.एससी.) वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर - I (वोक.) |
|
10 फरवरी, 2025 |
107 - उर्दू, 108 - मैथिली, 109 - संस्कृत, 110 - प्राकृत, 111 - मगही, 112 - भोजपुरी, 113 - अरबी, 114 - फारसी, 115 - पाली, 116 - बांग्ला (I.Sc) 207 - उर्दू, 208 - मैथिली, 209 - संस्कृत, 210 - प्राकृत, 211 - मगही, 212 - भोजपुरी, 213 - अरबी, 214 - फारसी, 215 - पाली, 216 - बांग्ला (आई.कॉम) 307 - उर्दू, 308 - मैथिली, 309 - संस्कृत, 310 - प्राकृत, 311 - मगही, 312 - भोजपुरी, 313 - अरबी, 314 - फारसी, 315 - पाली, 316 - बांग्ला (आईए) 503 - उर्दू, 504 - मैथिली, 505 - संस्कृत, 506 - प्राकृत, 507 - मगही, 508 - भोजपुरी, 509 - अरबी, 510 - फारसी, 511 - पाली, 512 - बांग्ला (स्वर) |
324 – मनोविज्ञान (आई.ए) 218 – उद्यमिता (आई.कॉम) |
|
11 फरवरी, 2025 |
318 – संगीत (आई.ए) |
319 – गृह विज्ञान (आई.ए) वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर – II [विषय कोड 431 से 457 तक] (व्यावसायिक) |
|
13 फरवरी, 2025 |
325 – समाजशास्त्र (आई.ए) 220 – अकाउंटेंसी (आई.कॉम) |
136 - सुरक्षा, 137 - ब्यूटीशियन, 138 - पर्यटन, 139 - रिटेल प्रबंधन, 140 - ऑटोमोबाइल, 141 - इलेक्ट्रॉनिक्स और एच/डब्ल्यू, 142 - सौंदर्य और कल्याण, 143 - दूरसंचार, 144 - आईटी/आईटीईएस (आई.एससी) 235 - सुरक्षा, 236 - ब्यूटीशियन, 237 - पर्यटन, 238 - रिटेल प्रबंधन, 239 - ऑटोमोबाइल, 240 - इलेक्ट्रॉनिक्स और एच/डब्ल्यू, 241 - सौंदर्य और कल्याण, 242 - दूरसंचार, 243 - आईटी/आईटीईएस (आई.कॉम) 342 - सुरक्षा, 343 - ब्यूटीशियन, 344 - पर्यटन, 345 - रिटेल प्रबंधन, 346 - ऑटोमोबाइल, 347 - इलेक्ट्रॉनिक्स और एच/डब्ल्यू, 348 - सौंदर्य और कल्याण, 349 - दूरसंचार, 350 - आईटी/आईटीईएस (आई.ए) |
|
15 फरवरी, 2025 |
126 - उर्दू, 127 - मैथिली, 128 - संस्कृत, 129 - प्राकृत, 130 - मगही, 131 - भोजपुरी, 132 - अरबी, 133 - फारसी, 134 - पाली, 135 - बांग्ला (I.Sc.) 225 - उर्दू, 226 - मैथिली, 227 - संस्कृत, 228 - प्राकृत, 229 - मगही, 230 - भोजपुरी, 231 - अरबी, 232 - फारसी, 233 - पाली, 234 - बांग्ला (आई.कॉम) 332 - उर्दू, 333 - मैथिली, 334 - संस्कृत, 335 - प्राकृत, 336 - मगही, 337 - भोजपुरी, 338 - अरबी, 339 - फारसी, 340 - पाली, 341 - बांग्ला (आईए) |
122 - कंप्यूटर विज्ञान, 123 - मल्टीमीडिया और वेब तकनीक (आई.एससी) 221- कम्प्यूटर विज्ञान, 222 - मल्टीमीडिया एवं वेब तकनीक (आई.कॉम) 317 - योग एवं शारीरिक शिक्षा, 328 - कम्प्यूटर विज्ञान, 329 - मल्टीमीडिया एवं वेब तकनीक (आई.ए.) व्यावसायिक: 485- भौतिक विज्ञान, 486 रसायन विज्ञान, 487- जीव विज्ञान, 488- गणित, 489- कृषि, 490- व्यवसाय अध्ययन, 491- लेखाशास्त्र, 492- उद्यमिता, 493- इतिहास, 494- राजनीति विज्ञान, 495- समाजशास्त्र, 496- अर्थशास्त्र, 497- मनोविज्ञान, 498- गृह विज्ञान, 499- भूगोल, 500- संगीत, 501- दर्शनशास्त्र, 502- योग एवं शारीरिक शिक्षा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा