Bihar board special exam: परीक्षा फॉर्म न भर पाए छात्रों के लिए अप्रैल में बिहार बोर्ड आयोजित करेगा परीक्षा
Nitin | January 4, 2024 | 03:31 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म न भर पाने वाले छात्र अप्रैल 2024 में परीक्षा दे सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सूचित किया कि ऐसे छात्र जिनका संस्थान द्वारा किसी कारण वश परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका है, ऐसे माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट कक्षा के छात्रों को बिहार बोर्ड विशेष परीक्षा (Bihar board special exam) के रूप में एक और मौका प्रदान करेगा।
बिहार बोर्ड माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा (Bihar board special exam) अप्रैल, 2024 में आयोजित की जाएगी तथा इसका रिजल्ट मई, 2024 में घोषित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि छात्र समय पर किसी उच्च संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
इस विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को वार्षिक परीक्षा की तरह ही डिवीजन प्रदान की जाएगी। इससे उम्मीदवारों का एक वर्ष बच जाएगा और वह समय पर उच्च संस्थानों में प्रवेश भी प्राप्त कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड वार्षिक 12वीं परीक्षा 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी जबकि बिहार बोर्ड वार्षिक 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]NHM UP Staff Nurse result: एनएचएम यूपी स्टाफ नर्स का रिजल्ट upnrhm.gov.in पर जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Mithilesh Kumar1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा