BSEB 10th Result 2024: स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 3 अप्रैल से होंगे शुरू; रिजल्ट 31 मई
Santosh Kumar | March 31, 2024 | 04:12 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर जाकर बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.91 रहा है। इसमें 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से खुश नहीं हैं या परीक्षा में फेल हो गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन की तारीख की घोषणा की है।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) 3 अप्रैल से छात्रों के लिए स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोलेगा। बीएसईबी प्रमुख आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्रों के साथ यह जानकारी साझा की। नतीजों से नाखुश छात्र 9 अप्रैल तक बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
समिति ने मैट्रिक विशेष परीक्षा 2024 और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का एक साल बर्बाद न हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। बोर्ड के अनुसार, इस संबंध में विस्तृत सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से बाद में जारी की जाएगी।
Bihar Board 10th Result Toppers: टॉप 10 में 51 छात्र
साल 2024 की 10वीं बिहार बोर्ड परीक्षा में 51 छात्रों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। पिछले 6 वर्षों की तुलना में, पटना बोर्ड ने सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। साथ ही Bihar Board Matric Result 2024 में 4,52,302 छात्र प्रथम श्रेणी में, 5,24,965 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 3,80,732 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।
बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 13,79,842 छात्र सफल हुए हैं. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को बोर्ड में अपने अंक कम लग रहे हैं। वे जांच के माध्यम से परिणाम में अंक दोबारा दर्ज कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि जांच के माध्यम से जो अंक प्राप्त होंगे वही अंतिम होंगे।
BSEB Scrutiny/Compartment Exam: परीक्षा कब?
जिन छात्रों के किसी विषय में कम अंक हैं या किसी कारण से परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं, वे कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र इसकी तैयारी करके वे परिणाम बदल सकते हैं। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगा।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Result 2024 (Out) Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, टॉपर लिस्ट, स्क्रूटिनी आवेदन 3 अप्रैल
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 छात्र बीएसईबी की वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार