Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड biharcetbed-brabu.in पर जारी, 7 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 03:51 PM IST | 2 mins read
बीआरएबीयू ने बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए होने वाली 'बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bihar BEd CET) 2026' का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा किया जा रहा है।
परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर प्रवेश पत्र की दो फोटोयुक्त प्रतियां लेकर जाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा हॉल में वीक्षक दोनों प्रतियों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके बाद एक प्रति अभ्यर्थी को वापस सौंप दी जाएगी और दूसरी कार्यालय प्रति के रूप में जमा हो जाएगी। यदि तकनीकी कारणों से किसी के एडमिट कार्ड पर फोटो प्रिंट नहीं है, तो वे अलग से फोटो चिपकाकर लाएंगे। इसके साथ ही पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड साथ लाना जरूरी होगा।
Bihar BEd CET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Click Here for Admit Card" या "Login" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bihar BEd CET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- रोल नंबर
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की फोटो
- परीक्षा केंद्र कोड
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
Bihar BEd CET 2026: परीक्षा तिथि
बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए पूरे प्रदेश में कुल 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक 40 केंद्र राजधानी पटना में होंगे, जबकि मुजफ्फरपुर में 26 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को रैंक और काउंसलिंग के आधार पर बिहार के बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा।
8 जून को जारी होगी आंसर की
बिहार बीएड सीईटी 2026 की परीक्षा संपन्न होने के ठीक अगले दिन, यानी 8 जून 2026 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए किसी उत्तर पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वे साक्ष्य के साथ 9 से 10 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
19 जून को जारी होगा रिजल्ट
आपत्तियों के निराकरण के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा अंतिम रूप से तैयार किया गया परीक्षा परिणाम 19 जून 2026 को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद ही राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में नामांकन के लिए काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार